रुड़की के सुल्तानपुर में शौच के लिए गई 11 साल की बच्ची को तीन नशेड़ियों ने घेरा लिया।
सुल्तानपुर क्षेत्र के टांडा महत्व गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे शौच के लिए गई 11 वर्षीय नाबालिग से गांव के ही तीन आरोपी युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
नाबालिग की शिनाख्त के बाद तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार की सुबह को परिजनों चौकी पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग से शिनाख्त कराने के बाद आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
बहला-फुसलाकर खेतों में ले गए आरोपी
पुलिस
- फोटो : file photo
जानकारी के अनुसार गांव की 11 वर्षीय नाबालिग बृहस्पतिवार की शाम शौच के लिए खेतों में गई तो वहां पर तीन नशेड़ी युवक पहले से मौजूद थे।
नाबालिग को देखकर उन्होंने उससे बातचीत शुरू कर दी और बहला-फुसलाकर खेतों में ले गए। इस दौरान तीनों युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिससे आरोपी तीनों युवक भाग निकले। इसके बाद नाबालिग ने अपने परिजनों को घटना के बाबत सूचना दी। शुक्रवार की सुबह को परिजनों चौकी पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचे