फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसकांड में एक्साइज के तीन और अफसर गिरफ्तार, CBI रिमांड पर

Sun, 21 Feb 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में डीजी सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस के असिस्टेंट डायरेक्टर की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार देर रात तीन अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को सभी को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने पूछताछ के लिए सभी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

सर्विस टैक्स के छापे के निस्तारण के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी असिस्टेंट डायरेक्टर एके मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने मामले में ऑफिस के तीन अन्य अधिकारियों सीनियर इंटेलीजेंस अफसर सतेंद्र सिंह मूल निवासी गाजियाबाद और वर्तमान निवासी नेहरू कॉलोनी, इंटेलीजेंस अफसर विवेक कुमार पांडे निवासी नेहरू कॉलोनी, इंटेलीजेंस अफसर अवनीश कुमार गुप्ता निवासी तपोवन एन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड देहरादून को डीजी सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इनके पास से कुछ फाइलें, वाइस रिकॉडिंग सहित कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डायरेक्टर समेत चारों आरोपी सीबीआई रिमांड में पहुंचे

सीबीआई अधिकारियों ने 10 लाख रुपये घूस लेने के चारों आरोपियों को शनिवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार संगल की अदालत में पेश किया। सीबीआई ने अदालत से पूछताछ के लिए चारों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर देने का अनुरोध किया जिसे अदालत ने स्वीकर कर लिया।

सीबीआई ने अदालत से कहा कि मामले में पूरा गिरोह सक्रिय है। चूंकि इन्हें रात में गिरफ्तार किया गया है इसलिए इनसे पूछताछ में कुछ अन्य चीजें खुल सकती हैं। जबकि बचाव पक्ष ने इसका विरोध किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि पूछताछ की जानी है तो अदालत से अनुमति लेकर जेल में पूछताछ हो सकती है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सीबीआई के डिप्टी एसपी आईएमएस नेगी, इंस्पेक्टर तेज प्रकाश देवरानी, अनिल चंदोला, आरपी शर्मा, एसएस मयाल शामिल थे।

फाइल से खुल सकते हैं कई राज
डीजी सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस के हाल ही में खुले आफिस में कुल छह अधिकारी हैं। इसमें से चार 10 लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। दो अन्य अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं। सीबीआई का दावा है कि उनके हाथ जो दस्तावेज लगे हैं उससे बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। सीबीआई के हाथ एक अन्य व्यक्ति की फाइल लगी है जो कई राज खोल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें