फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर की आवाज में लाखों उड़ा ले गए चोर

Mon, 30 Jun 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में चोरियों का सिलसिला जारी है। पुलिस को वारदात होने के बाद भनक लग रही है।
विज्ञापन


ताजा मामले में माजरी माफी में एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। कमरे में चल रहे कूलर की आवाज के बीच ग्रिल तोड़कर लाखों के गहने और नकदी उड़ा ली।

इससे पहले घर के पालतू कुत्ते को नशीली दवा खिला दी थी। जून माह में राजधानी में 18 दिन में यह 15वीं चोरी है।

नेहरू कॉलोनी के माजरी माफी स्थित शिवनारायण विहार में केएस नेगी का घर है। नेगी की पत्नी आशा और बच्चे रहते हैं।

30 हजार रुपए नकद, लाखों के जेवर गायब

आशा इन दिनों गांव पौड़ी गई हैं। घर पर उनके बच्चे थे। बच्चे शनिवार रात एक कमरे में कूलर चलाकर सो गए, जबकि दूसरा कमरा बंद था।

सुबह नेगी के बच्चे जागे तो दूसरे कमरे में सामान बिखरा मिला। घर से 30 हजार रुपए नकद और लाखों के जेवर गायब थे। बाहर कुत्ता बेहोश पड़ा था।

सूचना पर एसओ प्रवीण कोश्यारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि रात एक बजे नेगी का बेटा उठा था, लेकिन तब तक सब सामान्य था। इसके बाद बच्चे कमरे में कूलर लगाकर सो गए।

इसकी आवाज में खटपट सुनाई नहीं दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

27 जून-विकास लोक कॉलोनी में शिक्षिका के घर चोरी
25 जून-जाखन में लोनिवि के ईई के घर लाखों की चोरी
24 जून-अहीर मंडी में रियल इस्टेट कंपनी के मैनेजर के कमरे में चोरी
23 जून-गौतम कुंड मंदिर में चोरी
23 जून-व्यापारी सतेंद्र के मकान को खंगाला
22 जून-गल्जवाड़ी में एटीएम को तोड़ने का प्रयास
21 जून-आईटी पार्क के पास पीएनबी का एटीएम तोड़ने का प्रयास
20 जून-पटेलनगर में स्टेट बैंक के एटीएम में हुई कोशिश
19 जून-राजपुर रोड बैंक कर्मी के मकान में चोरी
17 जून-दो कारों से साफ किया कई लाख का माल
16 जून-नेवी के दो जवानों के घरों से उड़ाए जेवरात
13 जून-ओएनजीसी अधिकारी के घर में हुई चोरी
12 जून-मक्खन विक्रेता के घर 10 लाख का माल ले गए
11 जून-डाकघर और स्कूल में साफ किया सामान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें