फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के खिलौने से उड़ाते थे कार का कीमती सामान

Sun, 28 Dec 2014 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कार से कीमती सामान चुराने का अनोखा तरीका सामने आया है। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का खुलासा रुड़की में हुआ हे।
विज्ञापन


रुड़की में डॉमीनोज पिज्जा हट के मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर माल चोरी करने के मामले में पुलिस ने आंध्र प्रदेश की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से लैपटॉप, दो कीमती कपड़ों से भरे सूटकेस बरामद किए हैं। मामले में एक बच्चा भी हिरासत में है।

बुधवार की शाम को डोमीनोज पिज्जा हट के मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाजों ने एक लैपटॉप तथा कपड़ों से भरे दो सूटकेस साफ कर दिए थे।

मामले में गुलेल से कार का शीशा तोड़ने वाले एक बच्चे को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने बच्चे से पूछताछ करने के बाद गिरोह की शातिर महिला को रेलवे स्टेशन रुड़की से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बच्चे से कराते थे वारदात

उसके कब्जे से पुलिस ने मैनेजर की कार से चोरी किया गया लैपटॉप और दो सूटकेस बरामद किए हैं। इस दौरान गिरोह का एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।

एसएसआई आरके सकलानी ने बताया कि गिरफ्त में आई महिला का नाम कावेरी है, जो मूलरूप से आंध्र प्रदेश के गंटूर जिला की निवासी है। इसके अलावा आरोपी बच्चा कावेरी का धेवता है।

रुड़की। कार का शीशा तोड़कर माल चोरी करने वाले गिरोह के लोग बच्चे के माध्यम से वारदात को अंजाम देते थे। इसके तहत सड़क किनारे खड़ी होने वाली कार के शीशे को बच्चा गुलेल से तोड़ देता था।

इस पर कोई प्रतिक्रिया न होने पर महिला या उसका साथी कार से चुपचाप सामान निकालकर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार महिला इतनी शातिर है कि अभी तक वह फरार होने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें