फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ मामले में कैबिनेट मंत्री के गनर के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 05 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लेमेंटाउन क्षेत्र में केबिनेट मंत्री के गनर से छेड़छाड़ के आरोप के बीच पुलिस ने दोनों पक्षों में प्रापर्टी विवाद बताते हुए मुचलकों में पाबंद कराने के लिए चालानी रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


क्लेमेंटाउन क्षेत्र की एक महिला ने मंत्री के गनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मामले में पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी अजय सिंह से मिलकर बताया कि गनर ने उसके साथ बदतमीजी की थी। एसपी ने तहरीर की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

महिला और पति के खिलाफ भी चालानी रिपोर्ट
उधर पुलिस ने बृहस्पतिवार तीसरे पहर गनर के अलावा उसके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दी है। जबकि दूसरे पक्ष से महिला और उसके पति के चालानी रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना जांच के दौरान पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच प्रापर्टी का विवाद चल रहा है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गनर और महिला पक्ष के खिलाफ मुचलकों में पाबंद करने केलिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

फौजी के खाते से उड़ाए नौ हजार
गढ़ी कैंट में फौजी के खाते से पासवर्ड जानकार उनके खाते से नौ हजार रुपये निकाल लिए गए। फौजी वीरेंद्र सिंह ने एसपी सिटी अजय सिंह से मिलकर बताया कि एक शख्स ने उन्हें फोन कर कहा कि वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बात कर रहा है। उनके एटीएम की डेट एक्सपायर होने वाली है।

निजी जानकारी देकर उसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। बिना कुछ सोचे फौजी ने एटीएम से जुड़ी तमाम जानकारी पुलिस को उपलब्ध करा दी। बाद में उनके खाते से नौ हजार रुपये निकलने का संदेश आया तो उन्हें जालसाजी का पता लगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें