फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक बोला, 'बेटी की शादी करो नहीं तो छोड़ दूंगा भूत'

Wed, 22 Jul 2015 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बात न मानने पर हत्या, अपहरण और सबक सिखाने जैसी धमकियां तो सुनने में आती रहती हैं। मंगलवार को हरिद्वार की गंगनहर कोतवाली में ऐसी अजीब धमकी का मामला सामने आया कि पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बेटी का रिश्ता तोड़ने पर देवबंद का तांत्रिक परिवारीजनों के पीछे भूत छोड़ने की धमकी दे रहा है। उन्होंने तांत्रिक के प्रकोप से बचाने की गुहार लगाई है।

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाला परिवार कुछ दिन पहले तक लक्सर के एक गांव में रहता था। पत्नी की तबियत खराब होने पर पति ने तांत्रिक से इलाज शुरू करवाया। इसके बाद तांत्रिक का उसके घर में आना जाना शुरू हो गया था। रुड़की शिफ्ट होने के बाद भी तांत्रिक घर में आता जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन के दौरान बेटी से करनी चाही मनमानी

इसी बीच तांत्रिक ने अपने पोते के लिए उनकी बेटी का हाथ मांगा। परिवार ने इस पर सहमति भी जता दी। आरोप है कि पिछले दिनों घर में हवन के दौरान उसने बेटी का हाथ पकड़ने की कोशिश की। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।

परिवार ने बताया कि अब तांत्रिक बार बार फोन कर रिश्ता दोबारा जोड़ने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर भूत छोड़ने की धमकी दे रहा है।

पुलिस ने परिवार के मन से भूत का डर दूर करने का प्रयास करते हुए आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिलाया। कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी का कहना है कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें