हरिद्वार के सरठेडी शाहजहांपुर गांव में रविवार की रात कलह के तंग दंपति ने जहर खाकर जान दे दी।
बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द
घटना के समय इनके पुत्र हर्ष (11) और वंश (09) घर के अंदर ही थे जबकि युवक के माता-पिता घर के बाहर सोए थे। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम किए ही शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सरठेडी शाहजहांपुर निवासी मनोज उर्फ बबलू (40) और उसकी पत्नी सुदेश उर्फ गुड्डी (38) के बीच रात किसी बात पर कहासुनी हो गई। कलह इतनी बढ़ी कि दोनों ने जहर खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई।
गांव में आग की तरह फैल गई खबर
सोमवार सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो घर वालों को घटना की जानकारी हुई। पति-पत्नी की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। बाद में परिजनों के आग्रह के बाद पुलिस ने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिए।
अलीपुर, झबरेड़ा के रहने वाले मृतका गुड्डी के पिता हुकुम सिंह और अन्य परिजन भी गांव आ गए। उन्होंने भी किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
थानाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को सौंप दिए गए।