युद्धवीर हत्याकांड के आरोपी सुधा पटवाल और हरिओम की रिमांड शनिवार को खत्म हो गई। जिसके बाद इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और वहां से न्यायिक अभिरक्षा के लिए जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार को हरिओम और सुधा से पुलिस द्वारा की गई क्रॉस पूछताछ के बाद कई जानकारियां सामने आईं। पुलिस दोनों को घटनास्थल पर भी ले गई।
पढ़े, युद्धवीर हत्याकांड: राज से हुआ 'पर्दाफाश'
वहां से दोनों की निशानदेही पर झाड़ियों में युद्धवीर का पैन कार्ड बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने सुधा के बसंत विहार स्थित घर पर छापा मारा। वहां से दो युवतियों के 11वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट मिले हैं।
बताया जा रहा है कि ये सर्टिफिकेट युद्धवीर को पांवटा साहिब वाले क्लाइंट ने अपनी भतीजियों के मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवाने के लिए दिए थे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें