फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान-बांग्लादेश T20 मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम पहुंचे सट्टेबाज, पुलिसकर्मी अलर्ट

Mon, 04 Jun 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
money
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने सट्टेबाजी के शक में चार युवकों को पकड़ लिया। युवक संदिग्ध परिस्थिति में स्टेडियम के बाहर घूम रहे थे। हालांकि पूछताछ और उनके मोबाइल डिटेल खंगाल के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मामला शनिवार देहर रात का है। दून में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले को लेकर जहां युवाओं में काफी उत्साह वहीं पुलिस महकमा भी काफी सतर्क है। इसके चलते पुलिस स्टेडियम के आसपास काफी सतर्कता बरती जा रही है।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर ने शनिवार शाम स्टेडियम के पास मौजूद कुछ संदिग्ध युवकों द्वारा टिकटों की सट्टेबाजी की सूचना दी थी। इस पर रायपुर थाना और एसओजी को अलर्ट किया गया।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रात करीब साढ़े आठ बजे स्टेडियम के बाहर से चार युवकों को पकड़ा गया। देर रात तक युवकों से पूछताछ की गई और चारों के मोबाइल जांच कराए गए, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। युवक स्टेडियम के बाहर केवल टिकट आदि की जानकारी लेने पहुंचे थे।

इनमें दिल्ली निवासी एक युवक 28 मई को अपने परिवार के संग मसूरी आया था। इसके बाद 31 मई को वह दिल्ली लौट गया। वहां उसे पता चला कि तीन जून को देहरादून में मैच है तो वह अपने तीन दोस्तों के साथ दो मई को फिर से देहरादून आ गया और अब एक स्थानीय होटल में ठहरा है।

युवकों से पूछताछ और जांच में सट्टेबाजी जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें