फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने की महिला से छेड़खानी, गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष कुणाल गिरि को गिरफ्तार किया है। महिला एक सप्ताह से सपा नेता के ही लॉज में ठहरी हुई थी। घटना हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर की है।
विज्ञापन


21 अक्टूबर से बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी तलाकशुदा महिला ठहरी थी। आरोप है कि लॉज स्वामी सपा नेता ने उसके कमरे में आकर उसके साथ छेड़छाड़ की लेकिन, लोक लाज के कारण वह चुप रही।

करीब एक सप्ताह तक लॉज में ठहरी महिला ने 30 अक्तूबर को पास के दूसरे होटल में कमरा लिया। शनिवार की सुबह महिला ने सपा नेता के लॉज पर पहुंचकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मायापुर चौकी प्रभारी महानंद महिला को कोतवाली ले आए। सपा नेता के छेड़छाड़ करने की खबर फैलते ही राजनीतिक दल से जुड़े लोग और क्षेत्रीय नागरिक कोतवाली में पहुंचने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले दिन से ही कर रहा था छेड़छाड़

महिला का कहना है कि वह शांति की तलाश में हरिद्वार आई थी। जिस दिन से वह सपा नेता के लॉज में ठहरी उसी दिन उसने नजदीकी बढ़ाते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। सपा नेता उसे नौकरी दिलाने और किसी व्यापार में साझीदारी बनाने का भी झांसा दे रहा था।

आरोप है कि सपा नेता ने 30 तारीख को उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगवाते हुए कमरा भी खाली करा लिया था। तब उसके परिजनों ने भी उसका साथ दिया था। वह लोक लॉज के कारण ही इतने दिन चुप रही।

मुकदमा दर्ज
पुलिस ने महिला की तहरीर पर सपा नेता के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौज और हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें