फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP सिटी के गनर ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 02 Nov 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून के एसपी सिटी के गनर ने शनिवार रात पुलिस लाइन स्थित आवास में फांसी लगा ली।
विज्ञापन


मौत का कारण पारिवारिक विवाद
देर रात कमरे में वह पंखे से लटका मिला। मौत का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मोहित मूलरूप से चमोली जिले के बछेर गांव का रहने वाला था।

पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह का गनर मोहित सजवाण (30) पुलिस लाइन में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार शाम वह अपना कमरा बंद कर सोया था।

रात में आठ बजे के करीब जब वह ड्यूटी बदलने के समय नहीं आया तो साथी पुलिसकर्मियों ने उसे फोन किया। जवाब नहीं मिलने पर साथियों को चिंता हुई। मोहित ही एसपी सिटी की जीप भी चलाता था। इसलिए उसके साथी घर पहुंच गए।

पंखे से लटका मिला श्ाव
परिजनों से पूछा तो पता चला कि वह कमरा बंद करके सो रहा है। दरवाजा पीटने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। कमरे में मोहित का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन


खुदकुशी की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय रौतेला, एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ सिटी मनोज कात्याल आदि मौके पर पहुंच  गए। कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि बीवी से चल रही अनबन से मोहित डिस्टर्ब था। उसकी पत्नी ने हाल में ही आशा कार्यकत्री का काम शुरू किया है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पुलिस लाइन में सिपाही मोहित को अंतिम विदाई दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें