फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप को कुल्हाड़ी से काट पार्टी में नाचा इकलौता बेटा

Fri, 21 Nov 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में जिंदगियां किस तरह तबाह हो रही हैं इसका एक उदाहरण हल्द्वानी के जवाहर ज्योति दमुआढूंगा में देखने को मिला। यहां नशे में धुत्त बेटे को सुबह होश आया कि उसने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है।
विज्ञापन


पिता की हत्या के बाद रात में उसने रिसेप्शन पार्टी में जमकर डांस भी किया। काठगोदाम पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी और डंडा बरामद कर लिया है।

पूछने पर बेटे ने बताया कि कोई काम नहीं करने पर उसके पिता ने पहले उसे मां की गाली दी और फिर उसके सिर पर डंडा दे मारा जिसके बाद उसने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। बहन गोविंदी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

कुल्हाड़ी से ‌पिता के सिर पर ‌किए कई वार

जवाहर ज्योति (कुमाऊं कालोनी) दमुआढूंगा निवासी राम प्रसाद आर्या उर्फ नेता (70) बुधवार दोपहर ढाई बजे बाजार से शराब का एक पव्वा लाए। राम प्रसाद के साथ उसका इकलौता बेटा राजेंद्र प्रसाद आर्या भी शराब पीने के लिए बैठ गया।

इस बीच, कोई काम नहीं करने पर राम प्रसाद ने बेटे को मां की गाली दे दी। इस पर नशे में धुत्त बेटे ने पिता को धक्का देकर गिरा दिया। जवाब में पिता ने उसके सिर पर डंडा दे मारा और चुप रहने को कहा। लेकिन राजेंद्र के सिर पर खून सवार हो गया।

पहले उसने डंडे से पीट-पीटकर पिता को लकड़ी के तख्त पर लिटा दिया और इसके बाद कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। इससे राम प्रसाद की मौत हो गई। इसके बाद राजेंद्र पड़ोस में एक रिसेप्शन पार्टी में चला गया।

पार्टी में उसने नशे में जमकर डांस किया और घर के बाहर ही सो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

सुबह उसे होश आया कि उसने रात में बाप का कत्ल कर दिया है। उसने जवाहर ज्योति में ही रहने वाले अपने मामा गणेश राम आर्या और बहन गोविंदी को पिता को मार डालने की जानकारी दी।

मामा ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान महेश जोशी को दी। जानकारी मिलने पर सीओ जीसी टम्टा और थानाध्यक्ष राजेश यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि राम प्रसाद सेना की नौकरी छोड़ आया था। उसके बाद उसने कुछ दिन जंगलात में भी नौकरी की।

राजेंद्र ने बताया कि उसका परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ के सीड़चामा नाचनी का मूल निवासी है। 1952 में उसके पिता यहां आकर बस गए। सात साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें