फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किमी तक बच्चे को घसीट ले गई कार

Tue, 08 Jul 2014 01:18 PM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन
दून-पांवटा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पांच वर्षीय बच्चे की जान ले ली। हादसे के दौरान कार बच्चे को करीब एक किमी तक घसीटती हुई ले गई।
विज्ञापन


बच्चे की मौत से घर में कोहराम
लोगों ने पीछा कर कार रोकी और चालक की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

मोहम्मद इमरान निवासी खाता खेड़ी थाना मंडी, सहारनपुर का रहने वाला है। वह डेढ़ साल से लक्ष्मीपुर चोरखाला में रह रहा है। यहां उसने किराए पर आम का बाग लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर वह बेटे आश मोहम्मद को लेकर नमाज पढ़ने गया था। नमाज अदा करने के बाद पिता-पुत्र घर लौट रहे थे।

करीब 2.50 बजे हरबर्टपुर की ओर से आ रही कार ने सड़क पार कर रहे आश मोहम्मद को चपेट में ले लिया। कार बच्चे को करीब एक किमी तक घसीटते हुए ले गई। जिसने भी यह दृश्य देखा उसके रोंगटे खडे़ हो गए।

लोगों ने पीछा कर कार रोक ली और चालक की धुनाई लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल चालक को लोगों से बचाया।

एसओ यशपाल बिष्ट ने बताया चालक रमेश नौटियाल पुत्र धर्मदत्त नौटियाल निवासी दिनकर विहार को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें