फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे पापा की मौत देखी नहीं जा रही... लिखकर लगा ली फांसी

Wed, 18 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की मौत के गम में बेटे ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेते हुए युवक के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक घर से 12 नवंबर को लापता हो गया था।
विज्ञापन


बुधवार को मातृसदन के सामने गंगा पार क्रिकेट खेलने गए बच्चे ने कनखल पुलिस को वहां स्थित झाड़ियों में एक युवक का शव फंदे से पेड़ पर लटके होने की सूचना दी। जगजीतपुर चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में लिया।

मृतक युवक की पहचान 29 वर्षीय अमरदीप पुत्र भोपाल निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर मृतक के भाई कमल को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस के मुताबिक अमरदीप 12 नवंबर को घर से लापता हो गया था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिता जी! आपके पास आ रहा हूं

‘मुझे पापा की मौत देखी नहीं जा रही है। मुझे उनकी बहुत याद आ रही है। मैं उनके पास जाना चाह रहा हूं। मेरी मौत के लिए किसी को परेशान नहीं किया जाए’। सुसाइड नोट में यह बात लिखकर अमरदीप फंदे पर झूल गया था।

पुलिस के मुताबिक बीमारी के चलते अमरदीप के पिता भोपाल का नवंबर में निधन हो गया था। पिता के देहांत से अमरदीप मानसिक रूप से परेशान था। जिसके करण उसने 12 नवंबर को घर से निकल गया।

चौकी इंचार्ज ओमकांत भूषण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे ले लिया है। अन्य पहलुओं पर जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें