चार बच्चों की मां को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि लोक-लाज छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ चंडीगढ़ से हरिद्वार आ गई। लेकिन, उसका बेटा भी उसे ढूंढते हुए आ पहुंचा। बीच बाजार दोनों को एक साथ देखकर उसका खून खौल गया। आंव देखा न तांव उसने मां के प्रेमी की सरेराह धुनाई कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में अपर रोड पर उस समय हर कोई हक्का बक्का रह गया जब चंडीगढ़ से अपनी मां की तलाश में पहुंचे एक किशोर ने मां के प्रेमी को कड़कर उसकी धुनाई कर दी। पेशे से रिक्शा चालक प्रेमी को राहगीरों ने छुड़ाया। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर, रिक्शा चालक को अपने साथ कोतवाली ले आई। फिर जानकारी मिलने पर महिला भी कोतवाली पहुंच गई।