थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पड़लिया ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, चनर राम होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। पिता पुत्र के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे। अक्सर दोनों के बीच बात-बात पर तकरार होती थी।
शनिवार देर शाम भी ऐसा ही हुआ। महज बर्तन धोने को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद ने पिता पर हमला कर दिया। घायल होमगार्ड को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए बेटे को अपनी करनी का कोई अफसोस नहीं है।