फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन रिजर्व बटालियन कैंप से SLR चोरी, हड़कंप

Mon, 20 Jul 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में खनन की रखवाली के लिए तैनात इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) कैंप में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सिपाही की अत्याधुनिक राइफल एसएलआर और उसमें लगी पांच कारतूसों वाली मैगजीन शनिवार की रात चोरी कर ली गई।
विज्ञापन


घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पूरी रात चोरों की तलाश की जाती रही, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस और आईआरबी के जवान क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। एसएलआर चोरी के पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ होने की भी आशंका जताई जा रही है। टीम इंचार्ज की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बुग्गावाला क्षेत्र में देहरादून और सहारनपुर बार्डर के करीब पुलिस पिकेट के पास ही आईआरबी की  डेढ़ सेक्शन टीम पिछले करीब एक साल से कैंप कर रही है। इस प्लाटून को यूपी और उत्तराखंड के खनन माफिया के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई के दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन


शनिवार की रात प्लाटून के अन्य जवान तो सो रहे थे, लेकिन एक सिपाही संदीप सिंह की सुरक्षा ड्यूटी थी। रात करीब साढ़े बारह बजे उसकी भी आंख लग गई।

कुछ देर बाद जब उसकी नींद खुली तो उसकी एसएलआर गायब थी। इस एसएलआर में मैगजीन भी लगी थी। जिसमें पांच कारतूस बताए गए हैं। पहले तो चर्चा यह फैल गई कि बदमाशों ने कैंप पर हमला करके एसएलआर लूट ली है। जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

रात में ही एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ जीबी पांडे, कुलदीप असवाल और थाना भावना कैंथोला मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मी और सहकर्मियों से पूछताछ की तो पता चला कि मामला लूट का नहीं, चोरी का है।

पुलिस ने रविवार सुबह आईआरबी डिप्टी कमांडेट महेशानंद गैरोला भी कई अन्य सहकर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात डोबाल ने बताया कि मामला पुलिसकर्मी की लापरवाही का है।

इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आईआरबी की कमांडेंट विमला गुंज्याल ने भी मामले की रिपोर्ट तलब की है। लापरवाही के आरोपी जवान संदीप सिंह के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें