हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव नरेश मलिक को दूसरे गुट के युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नरेश मलिक ने बताया कि रविवार को मधुबन में खेलों के लिए ट्रायल था। एसपी रैंक के एक अधिकारी हरियाणा स्टेट एथलेटिक संघ के आये खिलाड़ियों को इंकार कर दिया।
इस पर संघ के एक पदाधिकारी ने उनसे खुन्नस खाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मलिक ने जान का खतरा बताते हुए एसपी से सुरक्षा की मांग की है।
अप्रैल में प्रदेश सरकार ने हरियाणा ओलंपिक संघ का प्रधान विधायक श्याम सिंह राणा को बनाया था और सात विधायक इसके सदस्य बनाए गए हैं।अ