एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने कनखल की राज विहार कालोनी फेज एक के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए रैकेट संचालिका और चार ग्राहकों को दबोचा है।
पुलिस टीम ने जिस्मफरोशी के लिए लाई गई नेपाल एवं सहारनपुर की दो युवतियों को भी मुक्त कराया है। घर से शराब की बोतलें एवं यौन शक्तिवर्द्धक दवाइयां भी बरामद हुई हैं। देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मंगलवार शाम सेल के इंस्पेक्टर विजय चंद्र सिंह गुसांई की अगुवाई में पुलिस टीम ने राजविहार कालोनी फेज एक में उर्मिला पत्नी मनोज के घर छापा मारा। घर के अंदर युवक-युवतियों को पुलिस ने आपत्तिजनक अवस्था में पाया।
लाखों के मकान में चल रहा था रैकेट
सेक्स रैकेट की सूचना पर सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस गिरफ्त में आए चार ग्राहक, रैकेट संचालिका एवं दोनों युवतियों को कनखल थाने ले आई।
मकान मालकिन है संचालिका
जिस घर से सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है उसकी कीमत लाखों में है। सेक्स रैकेट संचालिका उर्मिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति भठिंडा पंजाब में रहकर कपड़ों की फेरी लगाता है। वह पिछले बीस वर्ष से यहां रह रही है।
इंस्पेक्टर विजय चंद्र सिंह गुसांई के मुताबिक उर्मिला लंबे समय से अपने घर से ही रैकेट चला रही है। मुक्त कराई गई युवतियां काठमांडू नेपाल एवं बेहट अड्डा सदर कोतवाली सहारनपुर की रहने वाली हैं।
दिन भर में आते थे छह से आठ ग्राहक
जिस्म फरोशी के लिए लाई गई युवतियों ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उन्हें हर हफ्ते एक मुश्त रकम दी जाती थी। एक सप्ताह में उन्हें पच्चीस हजार रुपये मिलते थे।
लड़कियों को दिन भर में अधिक से अधिक ग्राहकों को संतुष्ट करना होता था। दिन में रैकेट संचालिका छह से आठ ग्राहक से उनकी मुलाकात कराती थी।
नेपाल की युवती ने बताया कि देहरादून में रह रही उसकी बहन की जान पहचान रैकेट संचालिका से है। बहन ने ही उसे रैकेट संचालिका के घर भेजा था।
परिजनों को सौंपी जाएंगी युवतियां
एंटी ह्यूमन ट्रैकेकिंग सेल के प्रभारी विजय चंद्र सिंह गुसांई के अनुसार मुक्त कराई गई युवतियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में बयान होने पर युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
ये हैं पकड़े गए आरोपी
सेल इंचार्ज के अनुसार ग्राहकों के नाम निमेश पुत्र राघेश्याम निवासी गांव मरवाना सैद नगली संभल मुरादाबाद, अफजाल पुत्र फुरकान, मेहरबान पुत्र अकील निवासीगण गांव गाडोवाली पथरी, सचिन पुत्र सोमप्रकाश निवासी गांव पंजनहेड़ी कनखल है।
इंचार्ज के अनुसार दबोचे गए दो ग्राहक सिडकुल की कंपनियों में कार्यरत हैं जबकि दो पीओपी का कार्य करते हैं।