हल्द्वानी में पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम ने मुखानी के निशांत विहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने एक घर से तीन महिलाओं के साथ दो पुरुष गिरफ्तार किए हैं। एसएसपी की पीआरओ ने छापा मारकर रैकेट संचालिक, एजेंट समेत तीन महिलाओं के साथ दो पुरुष गिरफ्तार कर लिए।
पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। इससे पहले हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र से भी सेक्स रैकेट पकड़ा गया था।