फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का खुलासा, बाहर से लड़कियां बुलाकर होटल में कराते थे 'गंदा काम',ऑनलाइन चलता था पूरा धंधा

Mon, 17 Sep 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
sex racket - फोटो : demo pic
विज्ञापन

राजधानी देहरादून से अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट संचालित करने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है। ये धंधा यहां एक होटल से संचालित हो रहा था। पुलिस और एसटीएफ ने इस धंधे में लिप्त तीन युवकों और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एसटीएफ को शहर के लक्खीबाग इलाके में एक होटल में सेक्स रैकेट से जुड़े दलालों के ठहरने की सूचना मिली थी। इस आधार पर एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम होटल में छापा मारा।

इस दौरान होटल के कमरों में ठहरे तीन युवक और उनके पास से तीन युवतियां बरामद की गईं। लक्खीबाग पुलिस चौकी प्रभारी पीएस रावत ने बताया कि मौके से नासिर (22) निवासी गांव मानकमऊ, जिला सहारनपुर, राहुल (23) निवासी कांवली रोड देहरादून और मनोज (28) निवासी घंटाघर (गाजियाबाद) को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

demo pic - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों से पूछताछ की तो बताया कि वह ग्राहकों की ऑनलाइन बुकिंग के जरिये सेक्स रैकेट का धंधा करते हैं। प्रति बुकिंग 10 से 15 हजार रुपये में की जाती थी।

बुकिंग होने पर दिल्ली सहित अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर उन्हें ग्राहकों के पास भेजते थे। आरोपियों के पास ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ा रिकार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी 11 सितंबर से शहर के इस होटल में ठहरे हुए थे। वहीं युवतियों को पूछताछ के बाद नारी निकेतन भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें