फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिस्पना में मानव अंग मिलने से सनसनी

Fri, 25 Oct 2013 12:00 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की रिस्पना नदी में मानव का कटा हुआ पांव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कटे अंग को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृहस्पतिवार दोपहर आराघर पुलिस को इसकी सूचना मिली थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अंग दांए पांव का है। उसके आसपास सर्जिकल दस्ताने और मेडिकल का अन्य सामान भी पड़ा था।

पुलिस के अनुसार, संभवता किसी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद अंग को रिस्पना नदी में फेंका गया होगा। आराघर चौकी इंचार्ज पुंडीर ने बताया कि अंग दस दिन पुराना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें