फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शिकायत करोगे तो यही अंजाम होगा!

Wed, 24 Sep 2014 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के काशीरामपुर तल्ला स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एक आया ने आठवीं में पढ़ने वाले छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से बच्चे के गाल, आंख और पीठ पर मार के निशान उभर गए हैं।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने इस घटना को मामूली बताते हुए आया से सिर्फ माफी मंगवाकर मामले को रफादफा करने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन पीड़ित छात्र के पिता ने पूरे मामले में आया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत करने पर आया ने पीटा
जानकारी के अनुसार काशीरामपुर तल्ला में एक निजी स्कूल में मंगलवार को यह घटना हुई। सुबह करीब नौ बजे स्कूल में परीक्षा के दौरान आठवीं में पढ़ने वाले सौरभ रावत को दूसरी कक्षा के किसी बच्चे से विवाद हो गया।
विज्ञापन


सौरभ ने बताया कि उसने मामले की शिकायत स्कूल की आया से की। आया ने कारण पूछे बिना ही उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। उसके गाल और पीठ पर इतने थप्पड़ जड़े कि उसका पूरा चेहरा लाल हो गया। पीठ पर भी मार के निशान उभर आए। मार का असर दूसरे दिन भी उसकी पीठ पर साफ दिख रहा था।

पिता ने दिया स्कूल को अल्टीमेटम
सौरभ के पिता पुष्कर सिंह रावत रोडवेज वर्कशाप में काम करते हैं और वहीं किराए पर बच्चों के साथ रहते हैं। पुष्कर सिंह ने बुधवार को विद्यालय में जाकर काफी हंगामा किया।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में आया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह विद्यालय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें