राजधानी के इंडियन एकेडमी स्कूल की तीन छात्राएं बोलीं कि मैनेजर हमारे साथ गंदी हरकतें करता है। हम बहुत परेशान हो गए हैं। इसके बाद जो उन्होंने बातें बताई उसके बाद वहां वहां बवाल मच गया।
प्रबंधक पर तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। मामले में देर शाम अभिभावकों की लिखित तहरीर पर स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र खंडूरी के खिलाफ पोस्को और आईपीसी की धारा 354(ए) में मुकदमा दर्ज कर लिया।
बृहस्पतिवार को नेहरू ग्राम स्थित इंडियन एकेडमी में भारी संख्या में अभिभावक एकत्र हुए। उनका आरोप था कि स्कूल के प्रबंधक ने तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की। उनका यह भी आरोप था कि स्कूल के प्रबंधक किसी न किसी बहाने से छात्राओं को अपने ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है।