फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया एटीएम हैकिंग का मास्टर माइंड

Wed, 09 Sep 2015 01:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 30 अगस्त को रुड़की में एटीएम हैक कर हुई लूट के मास्टर माइंड को सिलिगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट के मास्टर माइंड अमित (जमीर) को एसटीएफ और रुड़की पुलिस के कंबाइंड ऑपरेशन में पकड़ा है।
विज्ञापन


इससे पहले एटीएम हैक कर नगदी उड़ाने के मामले में रुड़की पुलिस की टीम सूरत रवाना हुई थी। वहीं एक टीम पहले ही महाराष्ट्र में डेरा डाले हुई थी। बीते 30 अगस्त को रामनगर स्थित एटीएम को हैक कर नगदी निकाल रहे दो बदमाश शाहनवाज और शफीक रंगे हाथ पकड़े गए थे।

उनका साथी व गिरोह का मास्टर माइंड अमित भाग निकला था। उसकी तलाश में लगातार अलग-अलग राज्यों में भागदौड़ की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर भी पूछताछ की गई। लेकिन, मास्टर माइंड पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था। तीन दिन पहले पुलिस की सभी टीमें लौट आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर माइंड अमित से जुड़े सुराग की सूचना पर पुलिस की एक टीम सोमवार को महाराष्ट्र रवाना हो गई थी। वहीं मंगलवार को एक टीम सूरत भेजी गई थी।

मास्टर माइंड को ढूंढ रही एसटीएफ
जिला पुलिस के साथ-साथ प्रदेश की एसटीएफ भी मास्टर माइंड अमित को सरगर्मी से ढूंढ रही थी। एसटीएफ की कई टीमें अलग-अलग शहरों में भेजी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें