फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बन डकैतों ने लूटा लाखों का माल

Sat, 02 Nov 2013 12:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून से सटे डोइवाल में बीती रात घर में घुसकर डकैतों ने घुसकर लाखों का माल लूट लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे डोइवाला के बडोबाला गांव में कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार के दरवाजे पर पटाखे जलाए। इसके बाद डकैतो ने पुलिस बनकर घर का दरवाजा खटखटाना शुरू किया। दरवाजा न खुलने डकैतों ने दरवाजा तोड़कर घर के लोगों को बंधक बना लिया।

करीब 2 लाख का सामान लूटा
बंधक बनाने के बाद डकैतों ने आराम से घर से महिलाओं की ज्वैलरी और नकद लेकर चलते बने। पीड़ित घरवालों के मुताबिक इनकी संख्या 6 से 8 थी और इन लोगों ने करीब 2 लाख का सामान लूटा है। लूट के शिकार लोगों ने बताया कि 6 लोग घर के अंदर लूटपाट कर रहे थे जबकि 2 लोग बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्छा बनियान धारी पर शक
साथ ही इन लोगों ने बताया कि यह लोग कच्छा बनियान धारी गैंग के हो सकते हैं। क्योंकि ये सभी लुटेर कच्छे और बनियान पहने हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने राजधानी देहरादून के आईएसबीटी सहित कई जगहों पर छापेमारी की है लेकिन अभी तक उनको कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें