फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बनकर खुलवाया घर का दरवाजा, घुसकर की लाखों की लूट

Thu, 08 Sep 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
डकैती - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
खुद को पुलिस वाले बताकर घर में घुसे हथियारबंद छह बदमाशों ने दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश दोनों घरों से 49 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, 50 लीटर मैंथा तेल सहित छह लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। सीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 395 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना कोतवाल बीएस धौनी करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 12 बजे हथियारबंद छह बदमाश खुद को पुलिसवाला बताकर गांव सिंहाली निवासी चंदन सिंह के घर में घुस गए। उस वक्त चंदन सिंह घर के आंगन में सो रहे थे। पहले तो डकैतों ने चंदन से कहा कि वे पुलिस वाले हैं। इसके बाद उन्होंने एकाएक चंदन सिंह की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे बंधक बना लिया और चैनल खुलवाया।

इसके बाद डकैतों ने एक कमरे में सो रही डेंगू पीड़ित उनकी पत्नी गंगा देवी और दूसरे कमरे में सो रही उनकी पुत्री मनीषा, ज्योति और सभी परिजनों को बंधक बना लिया। डकैतों ने घर के लोगों के साथ गालीगलौज भी की।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें बक्से की चाबी मांगी। विरोध करने पर डकैतों ने चंदन सिंह की डेंगू पीड़ित पत्नी गंगादेवी को तीन थप्पड़ जड़ दिए जिसके वह बेहोश हो गई। घर की बेटियों के साथ बलात्कार की धमकी देने पर परिजनों ने चाबी डकैतों को थमा दी। डकैत घर से गुलबंद, नथ, बाली, अंगूठी, चांदी की पायल सहित दो किलो चांदी और 4000 की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

परिवार को बंधक दूसरे घर में भी की लूट

लूट - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद डकैतों ने पड़ोस के गांव नकदपुरी निवासी दान सिंह के घर में करीब सवा बजे दस्तक दी। यहां भी बदमाशों ने अपने को पुलिस वाले बताकर घर के आंगन में सो रहे दान सिंह और उनकी पत्नी गौरा देवी को जगाया और दंपति से तमंचे के बल पर चैनल खुलवाया।

उन्होंने दंपति और दोनों पुत्रों को बंधक बनाकर घर के अंदर बक्से से सोने का एक हार, कुंडल, मांगटीका, नाक के फूल, तीन जोडे़ पायल, कमर का कूल्हा, चांदी की दो अंगूठियां, दो बिछुवे, पचास लीटर मैंथा और 45 हजार नकद लूट ले गए।  डकैत दोनों घरों के परिजनों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। वे नगदपुरी निवासी दान सिंह के घर में बाहर गेट पर ताला लगाकर चाबी आंगन में फेंक गए थे।

सूचना पर एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ मिथिलेश कुमार सिंह, काशीपुर कोतवाल ओपी शर्मा सिंह, एसओ सलाउद्दीन, एसआई जेएस अधिकारी, एसओजी इंजार्च डीपी सोलंकी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें