फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी का उत्पात, पत्नी और बेटी पर चलाई गोली

Sun, 10 May 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने शनिवार को जमकर तांडव मचाया। घर में विवाद के बाद उसने पत्नी और बेटी पर तमंचे से गोली चला दी। पत्नी तो बच गई, लेकिन बेटी के हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन


घर में हंगामा करने के बाद भी पूर्व फौजी का उत्पात जारी रहा। एक रेस्टोरेंट में फायरिंग करने के साथ दारोगा पर भी तमंचा तान दिया।

सैनिक कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट कुमाऊं रेजीमेंट से सेवानिवृत्ति के बाद यहां स्कूल वैन चलाने का काम करता है। राजेंद्र का अपनी पत्नी भावना बिष्ट के साथ पिछले पांच साल से विवाद चल रहा है। इसके चलते पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी।

बिष्ट की दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी एक महीने पहले ही पति के घर रहने आई थी। बताया जाता है कि फौजी पिछले तीन-चार दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह सुबह से ही शराब पीने लगा था।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर नशे में धुत फौजी की पत्नी से अनबन हो गई। इस पर फौजी ने तमंचा निकालकर पत्नी पर गोली चला दी। पत्नी तो बच गई, लेकिन गोली उसकी पुत्री वंशिका (13) के दाहिने हाथ में लग गई, जिसे सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दारोगा के पेट पर लगा दिया तमंचा

पति के तांडव के बाद पत्नी और उसके माता-पिता ने आईटीआई थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही राजेंद्र फरार हो गया।  फौजी की पत्नी भावना बिष्ट ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

घर में हंगामा मचाकर पूर्व फौजी राजेंद्र फरार हो गया। पता चलने पर पीड़ित पत्नी को साथ लेकर पुलिस मानपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंची। राजेंद्र वहीं था। वहां भी उसने तांडव मचाए हुआ था। उसने वहां फायर झोंककर और हाथों से ही शीशे तोड़ दिए।

पुलिस को देखते ही उसने बाहर आते ही एसआई शीशपाल चौहान के पेट पर तमंचा टेक दिया। दरोगा ने हाथ से तमंचा झटक दिया, जिससे हवाई फायर हो गया। पुलिस ने किसी तरह पूर्व फौजी को काबू में किया और आईटीआई थाने ले जाने लगी। उसने पुलिस की गाड़ी के शीशे भी फोड़ दिए। पुलिस के अनुसार उसके पास मिले बैग में तीन लाख रुपये और तमंचा मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें