फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम को दुकानदार ने बनाया हवस का शिकार

Mon, 04 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के भगवानपुर में दुकान पर सामान लेने आई एक छह साल की बच्ची को दुकानदार ने हवस का शिकार बना लिया। खून से लथपथ बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां आ गए। लेकिन, तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। मामले को पंचायत में सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


टॉफी का लालच देकर अंदर बुलाया
भगवानपुर कस्बा निवासी एक बच्ची सोमवार शाम मोहल्ले में स्थित एक दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। दुकानदार ने मौका पाकर बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुकान में बुला लिया और डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया।

पकड़े जाने के बाद हुआ फरार
बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े जिस पर आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में उसे पकड़ लिया गया और लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। भीड़ का लाभ उठाकर आरोपी फरार हो गया। देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन


कुछ लोग पंचायत के के माध्यम से मामले को निपटाने का प्रयास कर रहे थे। थानाध्यक्ष वाईपीएस भदौरिया ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें