राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुराचार किया।
बृहस्पतिवार को पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। दहशतजदा लड़की घटना के बाद से बीमार बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।
दो माह पहले किया रेप
पटेलनगर क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती दो माह पहले घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक बदनीयती से घर में घुस आया। आरोपी ने मारपीट करते हुए उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उस दिन से ही बेटी बीमार चल रही है। कई डॉक्टरों के यहां उसका उपचार भी कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया।
सिलाई का काम करता है आरोपी
बृहस्पतिवार को बेटी ने घटना का जिक्र किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दर्जी का काम करता है। एसएसआई नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।