फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन पर चाकू रख दो हैवानों ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

Sun, 09 Oct 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तराखंड के रामनगर में बाइक सवार दो युवकों ने चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने धमकी भी दी। घटना 10 दिन पहले की है। पीड़ित किशोरी व उसके परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच  कर रही महिला दरोगा पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। न्याय दिलाने की मांग को लेकर पीड़िता के परिजन महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के दरबार पहुंची।

पीड़िता के परिजनों ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को पत्र सौंपते हुए कहा कि 29 सितंबर को कुछ गुंडे उनकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले गए। कहा है कि उसकी पुत्री पीरूमदारा दवा लेने के लिए जा रही थी। जब उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन की।
विज्ञापन


कहीं नहीं मिलने पर पीरूमदारा चौकी में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। उनका कहना था कि शक के आधार पर उसने अपने पड़ोसी युवक पर पुत्री का अपहरण करने का अंदेशा जाहिर किया था। उसने कहा कि जब दूसरे दिन उनकी पुत्री घर लौटी तो उसने पूरी घटना परिजनों को बताई।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों को धमका रही है महिला उपनिरीक्षक

- फोटो : demo pic
पीड़िता ने बताया कि दो लोग उसे बाइक पर उठाकर ले गए थे। हरीयावाला काशीपुर में एक कमरे में बंद कर उसकी गर्दन पर चाकू रखते हुए उसके साथ बलात्कार किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले में पुलिस ने पड़ोसी राजेंद्र, राजू, आकाश व  मीना के खिलाफ धारा 363, 366, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित किशोरी और उसके परिजनों का आरोप है कि घटना के 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। उनका आरोप है कि मामले की जांच कर रही महिला उपनिरीक्षक भी उन्हें धमका रही है।

मामले में महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने पुलिस द्वारा मामले में ढिलाई बरतने को भी गंभीरता से लेते हुये कहा कि इस मामले में एसएसपी को भी अवगत कराने के साथ ही आयोग द्वारा भी लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें