फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज को मां और पत्नी ने गिरवी रखा था मंगल सूत्र, कर्ज में डूबा है रवि का परिवार 

Sun, 09 Oct 2016 01:25 PM IST
सीएल मौर्य /अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड में इकलाख हत्याकांड में आरोपी रवि उर्फ रॉबिन के इलाज और कोर्ट में पैरवी के लिए उसकी मां व पत्नी ने अपना मंगल सूत्र तक गिरवी रख दिया था, फिर भी रवि को बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन


जमानत मिलने के बजाय रवि का शव घर पहुंचा। रवि के जेल जाने के बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पिछले एक साल के दौरान कोर्ट में मामले की पैरवी में घर की जमा पूंजी खत्म हो गई तो नाते-रिश्तेदारों के अलावा बाहर से भी कर्ज लेना पड़ा। 

गोरक्षा दल के अलावा अन्य किसी से आर्थिक मदद न मिलने पर मां निर्मला और पत्नी पूजा ने अपना मंगल सूत्र गिरवी रख दिया। 30 सितंबर को रवि के बीमार होने की जानकारी मिली तो इलाज के लिए दोनों ने कुंडल व अन्य जेवरात गिरवी रख दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बेचने तक की आ गई थी नौबत

बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में मामले की पैरवी में काफी खर्च आने की वजह से रवि का परिवार 13 लाख रुपये के कर्ज में डूबा है। रवि की रिहाई के लिए परिजन सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार थे। 

घर बेचने तक की नौबत आ गई थी, लेकिन सौदा नहीं पटा। रवि की बहन अंजू का आरोप है कि जेल में जब भी मिलाई करने जाते थे 2-3 हजार रुपये खर्च होते थे।

आरोप है कि बिना पैसे दिए अधिकारी मिलने नहीं देते थे। मिनट के हिसाब से उनसे पैसे लिए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें