फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने गई नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

Fri, 05 Jun 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी के नौगांव प्रखंड के एक गांव में नाबालिग दलित किशोरी के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


कक्षा नौ की छात्रा है पीड़िता
तहरीर के अनुसार, तीन जून को दिन में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी फोटो खिंचवाने बाजार आयी थी। वहां कंप्यूटर सेंटर संचालक गुड्डू ने दुकान में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे भगा दिया।

घर पहुंचकर पीड़ित किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को उन्होंने बड़कोट पहुंचकर थाने में आरोपी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज करायी।
विज्ञापन


एक माह में तीसरा मामला
थानाध्यक्ष विजय भारती ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर कंप्यूटर सेंटर संचालक गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है। बता दें कि बड़कोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक माह के भीतर दुष्कर्म का यह तीसरा मामला प्रकाश में आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें