फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बना 11 दिनों तक नाबालिग से करता रहा रेप

Wed, 15 Apr 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल (कर्णप्रयाग)
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के देवाल ब्लॉक क्षेत्र में एक विवाहित युवक की ओर से एक किशोरी को बंधक बनाकर 11 दिनों तक रेप का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
विज्ञापन


परिजनों को देता रहा धमकी
एक 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने कनोल गांव के खिलाफ सिंह (25 वर्ष) पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। किशोरी के परिजनों ने आठ अप्रैल को राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि दो अप्रैल को किशोरी को भगाने के बाद युवक ने यह बात किसी को न बताने की धमकी दी। किशोरी को छुड़ाने का प्रयास करते रहे लेकिन युवक फोन पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन


पहले से शादीशुदा है युवक
अपने प्रयासों से जब किशोरी को नहीं छुड़ा पाए तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। राजस्व उपनिरीक्षक मकर सिंह बिष्ट ने बताया कि खिलाफ सिंह पहले से विवाहित है। उसने किशोरी को घर में रखकर 11 दिनों तक रेप किया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 14 अप्रैल को कनोल जाकर आरोपी युवक के साथ किशोरी को भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें