हरिद्वार के सुल्तानपुर में रात के समय शौच के लिए जंगल में गई एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया।
किशोरी ने मामले की जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार रात करीब आठ बजे एक किशोरी गांव के पास खेत में शौच करने के लिए गई थी। किशोरी को खेत में अकेला जाते देख गांव के ही एक युवक ने उसे रोक कर उसे गन्ने के खेत में ले गया।
जहां उसके साथ दुराचार कर फरार हो गया। बदहवास किशोरी ने किसी तरह घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन किशोरी को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर पुलिस को दी।
लक्सर कोतवाली प्रभारी टीएस राणा ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही युवक पिंकू पुत्र करणपाल के खिलाफ दुराचार करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।