फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दी लिफ्ट, फिर पिलाया गन्ने का जूस, इसके बाद धोखे से किया रेप

Sun, 11 Jun 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के अधोईवाला निवासी युवती ने पड़ोसी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि पड़ोसी ने गन्ने के रस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आबरू लूट ली। घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है। आरोपी युवक फरार है।  
विज्ञापन


युवती के मुताबिक आठ जून को वह मामा के घर गजरौला गई थी। शनिवार 10 जून को वापस घर लौट रही थी। हरिद्वार में चंडीघाट के पास उसे पड़ोसी फैयाज मिल गया। फैयाज मोटरसाइकिल पर था।

फैयाज के कहने पर वह घर आने के लिए उसके साथ बाइक पर बैठ गई। युवती के मुताबिक रास्ते में पानी मांगने पर फैयाज पानी के बजाए जूस लाने की बात बोलकर कहीं गया। काफी देर तक वह फैयाज का इंतजार करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने का जूस पीकर सब कुछ भूल गई युवती, उसके बाद...

rape
युवती के मुताबिक करीब आधे घंटे बाद फैयाज बोतल में गन्ने का रस लेकर लौटा। रस पीने के कुछ देर बाद उसका सिर चकराने लगा। युवती के मुताबिक जोलीग्रांट तक बाइक पर आने की उसे याद है।

उसके बाद उसने खुद को लाडपुर में पाया। युवती का आरोप है कि फैयाज ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें