युवक ने प्रेमिका को होटल में बुलाया और उसे 'बेवफाई' की खौफनाक सजा दे दी। उसके बाद उसने खुद के साथ जो किया, होटलकर्मी दंग रह गए देखकर। घटना हरियाणा के मंडी अटेली की है। नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव बाछौद के समीप स्थित सनराइज होटल में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने युवती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वहीं स्वयं ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
पुलिस व होटल मालिक ने युवक को अचेत अवस्था में नारनौल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। घटना की सूचना पाकर कनीना डीएसपी विनोद कुमार, थाना प्रभारी रामस्वरूप तथा सीन आफ क्राइम घटनास्थल पर पहुंची।
गांव उनिंदा निवासी जोनी (25) नामक युवक शनिवार करीब 10.30 बजे कस्बा अटेली के वार्ड नंबर 8 की युवती को लेकर गांव बाछौद के समीप सनराइज होटल में पहुंचा। जहां दोनों ने खाना खाने की इच्छा जताते हुए होटल कारिंदों से एकांत स्थान पर खाना खाने की बात रखी। होटल के कर्मचारियों ने दोनों को होटल के ऊपर बने एक कमरे में बैठाकर खाना पहुंचा दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही मामला गंभीर बन गया। जिसे देखकर होटल कर्मी दंग रह गए। युवक जोनी जहरीला पदार्थ खाकर तड़पता हुआ कमरे से बाहर निकलकर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर होटल कर्मियों ने होटल मालिक को सूचना दी।
लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी लड़की
suicide
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे होटल मालिक बाछौद निवासी नरेंद्र कुमार ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो लड़की लहूलुहान अवस्था में मृतक पड़ी थी। जबकि युवक तड़प रहा था। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी।
युवक के पास मिला सुसाइड नोट
घटना स्थल पर लड़के के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा हुआ था कि वह लड़की से तंग आ चुका था, क्योंकि लड़की उसे फंसा कर बदनाम करना चाह रही थी। जिसको लेकर उसने लड़की की हत्या कर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली
दो चाकू व सल्फास की शीशी भी मिली
पुलिस को घटना स्थल पर सुसाइड नोट रजिस्टर के साथ-साथ दो चाकू, सल्फास की शीशी व एक पैन भी कमरे में पड़ा मिला। होटल कर्मियों के अनुसार दोनों युवक-युवती साढ़े दस बजे बाइक पर सवार होकर आए थे। खाने के लिए दाल व रोटी देने की इच्छा जाहिर की, लेकिन कुछ समय के बाद होटल कर्मियों के सामने माजरा कुछ ओर ही नजर आया।
कार्रवाई में जुटी पुलिस
suicide
पुलिस सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ कार्यवाही में जुटी हुई थी। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस की सहायता से हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उनिंदा निवासी जोनी शादीशुदा था। जिसके दो लड़की एक लड़का है। वहीं युवती अटेली महाविद्यालय की एमए प्रीवियस की छात्रा थी।
शाम तक नहीं हुआ था पोस्टमार्टम
दूसरी ओर नारनौल के सामान्य अस्पताल में पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मगर शाम पांच बजे तक किसी के भी परिजन पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल नहीं पहुंचे थे। पांच बजे बाद पोस्टमार्टम नहीं किया जा सकता। ऐसे में दोनों का पोस्टमार्टम रविवार को ही होगा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, मगर युवक ने भी दम तोड़ दिया। युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
- रामस्वरूप, एसएचओ, अटेली