हरिद्वार के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम से रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 16 साल के किशोर ने पांच साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
मूल रुप से यूपी के बदायूं का परिवार सिडकुल क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहता है। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी एक औद्योगिक इकाई में नौकरी करते हैं। रोजाना की तरह महिला शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर चली गई। पति दोपहर करीब तीन बजे गया। इस बीच पांच साल की मासूम बेटी घर पर अकेली ही थी।
बच्ची को आ रहे थे बार-बार चक्कर
रेप
- फोटो : अमर उजाला
शाम को सात बजे लौटी महिला ने जब देखा कि उसकी पांच साल की बेटी को बार बार चक्कर आ रहे हैं। वह उठने के साथ ही गिर पड़ती है। महिला ने जब बेटी की पैंट देखी तो उस पर खून लगा था।
इतना ही नहीं प्राईवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। पूछने पर बेटी ने पूरी आपबीती बताई। फिर दंपति सीधे बेटी को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
मासूम का कराया गया मेडिकल
arrest
- फोटो : demo
मासूम को इलाज के लिए महिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि मासूम के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
वह 16 साल का है और पढ़ाई लिखाई छोड़ चुका है। आरोपी मूल रुप से बिजनौर का रहने वाला है। उसके माता-पिता भी औद्योगिक इकाई में कार्यरत हैं। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।