फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से हफ्तेभर पहले पुलिस ने घिनौने जुर्म में डाक्टर को हिरासत में लिया, अब कर रहा पछतावा

Sun, 12 Nov 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक्टर की शादी हफ्ते हफ्तेभर बाद होनी थी। लेकिन तभी उसे पुलिस ने घिनौने जुर्म में हिरासत में ले लिया। जानिए क्या थी इसकी वजह...
विज्ञापन


दिव्यांग को शादी झांसा देकर रेप करने के आरोपी डाक्टर अनीस कुमार भारती को ज्वालापुर पुलिस ने सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। अरोपी डाक्टर भूमानंद धर्मार्थ अस्पताल छोड़कर सोनीपत हरियाणा में एक अस्पताल में नौकरी कर रहा था।

इसी साल सितंबर माह में राजस्थान के भरतपुर जिले की रहने वाली एक दिव्यांग युवती के पिता ने भूमानंद धर्मार्थ अस्पताल के डाक्टर अनीस कुमार भारती के खिलाफ अपनी बेटी के साथ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप लगाया था कि एक दुर्घटना में उसकी बेटी के दोनों पांव कट गए थे। बहादराबाद क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान में कार्यरत उसकी बेटी का इलाज भूमानंद अस्पताल से चल रहा था। आरोप था कि डॉक्टर अनीस भारती ने इलाज के बहाने उसकी बेटी को अकेले ले जाकर उसे शादी का झांसा देकर रेप किया।
विज्ञापन

19 को होनी थी डॉक्टर की शादी

बेटी ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो वह टाल मटोल करने लगा। जब वह खुद डाक्टर से शादी के संबंध में चर्चा करने के लिए पहुंचा था तो उसके साथ गाली गलौच करते हुए हत्या की धमकी दी थी। पीड़िता के पिता तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी डाक्टर अनीस कुमार भारती पुत्र मुंशी प्रसाद निवासी मकान नंबर 55 हरीयू हाऊसिंग कालोनी रांची झारखंड ने यहां से नौकरी छोड़ दी है और वह सोनीपत हरियाणा के एक अस्पताल में नौकरी कर रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए विवेचनाधिकारी संदीप भंडारी की अगुवाई में एक पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

19 को होनी थी डॉक्टर की शादी
दिव्यांग से रेप के आरोपी डाक्टर की इसी महीने 19 तारीख को शादी होनी थी। रांची झारखंड में सारे इंतजाम भी हो चुके थे। एक-दो दिन में डॉक्टर झारखंड के लिए रवाना भी होने वाला था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें