फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ कर रहा था रेप का प्रयास, रंगे हाथ पकड़ा

Sat, 18 Jun 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अधेड़ को चार साल की बच्ची के साथ झाड़ी में रंगेहाथ पकड़ा
  • क्षेत्रवासियों एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज 
विज्ञापन
मासूम के साथ दुराचार के प्रयास पर भड़के - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल की बच्ची के साथ अधेड़ द्वारा दुराचार का प्रयास करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बच्ची को आरोपी से छुड़ाया और अधेड़ उम्र के आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


मामला दो अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थित बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र की है।

शुक्रवार दोपहर क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में कुछ बच्चे एक प्लाट के पास खेल रहे थे। इसी बीच वहां खेल रही एक बच्ची अचानक गायब हो गई। बच्ची के गायब होने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसकी आस पास तलाश शुरू की। इस बीच कुछ लोगों को बच्ची पास की झाड़ी में दिखाई दी, जहां एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उससे दुराचार का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची से रेप के प्रयास पर भड़क उठे लोग

दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
स्थानीय लोगों ने बच्ची को आरोपी से छुड़ाया। इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने क्षेत्र में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोपी नवाबुद्दीन क्षेत्र में ही डेयरी चलाता है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। इस दौरान छावनी परिषद क्लेमेंटाउन के उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, शेखर, सोनी, नरेश, यशपाल, अनिल, सोनू, विक्की, बजरंग दल से कुलदीप, विकास, संजीत, मुकेश, संतोष, संदीप आदि मौजूद रहे। 

बच्चों को लेकर क्षेत्र में दहशत
इस घटनाक्रम से क्षेत्रवासियों में अपने बच्चों को लेकर दहशत बनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुछ लोग मौके पर न पहुंचते तो आरोपी बच्ची से दुराचार के बाद उसकी जान ले सकता था।

पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी नवाबुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
-अजय सिंह, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें