फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारा कौनः नहीं सुलझी राजेश की मौत की गुत्थी

Mon, 09 Sep 2013 11:56 PM IST
अमर उजाला, मनीष भट्ट, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में पूर्व जिला होम्योपैथी अधिकारी की पत्नी राजेश शर्मा की हत्या के मामले में घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ ठोस सुराग नहीं लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस अब मोबाइल नंबरों के सहारे हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एसओजी ने अब तक एक दर्जन से अधिक संदिग्धों के कॉल डिटेल खंगाली है, जिनमें से चार-पांच नंबरों पर घटना के दौरान बात हुई है।

संपत्ति विवाद भी सामने आ रहा
सेवला कलां निवासी पूर्व जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. जेपी शर्मा की पत्नी राजेश शर्मा (70) की शनिवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

रुद्रपुरः नाबालिग युवती का गैंगरेप कर फिल्म बनाई

जांच में रंजिश के साथ ही संपत्ति विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस दोनों एंगल पर काम कर रही है। नौकरानी कुुसुम और कंपाउंडर लोकेश से भी अलग-अलग पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक की सुई बार-बार अटक रही
इसके अलावा शर्मा परिवार के एक करीबी व्यक्ति पर पुलिस की शक की सुई बार-बार अटक रही है। यह करीबी सख्श हाल ही में दून से सहारनपुर गया है।

पुलिस की एक टीम सहारनपुर में दबिश दे रही है। जबकि एसटीएफ, एसओजी और पुलिस की तीन टीम अलग-अलग दून में जांच कर रही हैं।

पढें, गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव

पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन
सोमवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर क्राइम सीन दोहराया। पुलिस ने घर के बाहर और अंदर जहां शव मिला, उन जगहों का फिर निरीक्षण किया।

फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। इंस्पेक्टर पटेलनगर एमपी सैनी ने बताया कि हत्याकांड की कड़ियां जोड़कर जांच की जा रही हैं।

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
- राजेश शर्मा अक्सर मकान के अगले और पिछले दोनों दरवाजे भीतर से बंद रखती थीं। घटना के दिन दरवाजा कैसे खुला?
- हत्यारे किस दरवाजे से अंदर घुसे?
- क्या हत्यारा कोई खास करीबी है, जिसके आने पर राजेश ने कुंडा खोला?
- क्या हत्यारों ने ही महिला की हत्या के बाद आगे वाले दरवाजे का कुंडा अंदर से बंद किया और पिछले दरवाजे का कुंडा खोलकर फरार हो गए?
- नौकरानी किस दरवाजे से अंदर गई होगी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें