फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के 72 टुकड़े करने वाले इंजीनियर पर अाया फैसला,जानिए क्या हुआ था उस रात...

Fri, 01 Sep 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rajesh gulati murdered his wife
विज्ञापन
देश के इतिहास में किसी कातिल ने शायद ही इतनी क्रूरता की हा, वह भी अपनी जीवन संगिनी के साथ। बता दें कि इस कातिल इंजीनियर ने अपनी पत्नी के 72 टुकड़े कर फ्रिज में छिपा दिए थे। फिर उन्हें बारी-बारी ठिकाने लगाता रहा।
विज्ञापन


आपको हैरानी इस बात की होगी कि 1999 से पहले सात साल अफेयर के बाद दोनों ने लव मैरिज की थी। लेकिन, ऐसा क्या हो गया, दोनों के बीच कि अपनी पत्नी को पलकों पर बिछाने वाले इंजीनियर ने नृशंस हत्या कर दी। 

चलिए, आपको बताते हैं, कि क्या हुआ था, उस रात...

प्यार, धोखा और कत्ल की है ये दास्तां

rajesh gulati
शायद राजेश गुलाटी ने अनुपमा से प्यार करते समय सोचा नहीं होगा कि जिंदगी के इस सुहावने सफर का अंजाम यह होगा। दरअसल राजेश और अनुपमा के बीच करीब सात साल तक अफेयर चला। दोनों ने एक दूसरे को अच्छी तरह समझने के बाद 10 फरवरी 1999 को लव मैरिज की थी।

पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर राजेश शादी के बाद 2000 में अनुपमा को लेकर यूएस चला गया था। जून 2006 में उनके जुड़वा बच्चे हुए। 2008 में दोनों वापस दिल्ली आ गए। करीब एक साल बाद उन्होंने देहरादून आकर आशियाना बना लिया। दून आने के बाद दोनों मतभेदों और शक के जाल में ऐसे फंसे कि उनका जीवन नरकीय हो गया।

17 अक्तूबर की काली रात को राजेश ने अपने हाथों से ही जीवन साथी की जिंदगी छीन ली। यही नहीं क्रूर तरीके से पत्थर काटने वाले ग्राइंडर और आरी से उसकी लाश के टुकड़े किए। जाहिर है कि राजेश अपनी पत्नी से बेहद नफरत करता था। सात साल बाद 31 अगस्त 2017 को राजेश को पत्नी अनुपमा का कातिल ठहरा दिया गया। अगले 24 घंटे बाद राजे की सजा का फैसला भी सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

कब क्या हुआ जानिए...

anupama gulati (file photo)
17 अक्टूबर 2010 को रहस्मय ढंग से गायब हुई अनुपमा
11 दिसंबर 2011 को अनुपमा का भाई आया तो खुला कत्ल का राज
12 दिसंबर 2011 को आरोपी राजेश गुलाटी की हुई गिरफ्तारी
10 मार्च 2011 को कैं ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दिया आरोप पत्र
18 अगस्त 2017 को अदालत ने फैसले की तारीख की मुकर्रर
31 अगस्त 2017 को कोर्ट ने राजेश गुलाटी को माना हत्या का दोषी
01 सितंबर 2017 को सुनाई जाएगी दोषी राजेश को सजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें