फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक के प्यार को बचाएगी खाकी

Mon, 02 May 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी (देहरादून)

सार

  • तहसीलदार ने राजस्व दारोगा को दिए निर्देश
  • चौबीस घंटे में रिपोर्ट देने को कहा 
  • दलित प्रेमी के घर पर प्रेमिका से मारपीट का मामला
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Desk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के चकराता प्रखंड के लाखामंडल में दलित प्रेमी के घर पर सवर्ण प्रेमिका से मारपीट के मामले में तहसीलदार ने राजस्व दारोगा से चौबीस घंटे में रिपोर्ट तलब की है। वहीं प्रेमी युगल और दलित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश भी दिया है। तहसीलदार डीडी वर्मा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रहे है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को लाखामंडल निवासी एक दलित महिला एडीएम झरना कमठान से कांडोईभरम खत निवासी एक सवर्ण जाति की युवती और उसके परिवार को कुछ लोगों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

शिकायती पत्र में महिला ने उसके पुत्र और सवर्ण जाति की युवती के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग की बात बताई थी। बताया कि बीते 21 अप्रैल को युवती उसके बेटे से मिलने लाखामंडल आई हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरेआम घर से घसीटकर युवती को ले गए घरवाले

पुलिस - फोटो : Bureau
इसी से नाराज युवती के परिजन और अन्य ग्रामीण लाठी डंडों से लेस होकर 22 अप्रैल को उसके घर आ धमके। जहां उन्होंने युवती के साथ मारपीट की और उसे सरेआम घसीटकर अपने साथ ले गए।

दबंगों ने युवती को जान से मारने के साथ दलित प्रेमी और उसके परिवार को भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। जिस पर एडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी थी। जिस पर तहसीलदार ने राजस्व उपनिरीक्षक श्याम सिंह तोमर को युवती और दलित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

उपनिरीक्षक का कहना है कि दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिवार वालों को हिदायत दी गई है कि कानून के दायरे से बाहर कोई काम न किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें