देहरादून के पटेलनगर थाना इलाके के पाम सिटी में प्रॉपर्टी डीलर केके अरोरा की बेटी शालू को किसी ने मौत के घाट उतार दिया। मृतका की उम्र 16 साल है और वह ओलंपस स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। घटना को शनिवार की देर रात अंजाम किया।
बताया गया कि शालू के सिर पर किसी हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। घर के ड्रॉइंगरूम में रात 12 बजे शालू पढ़ रही थी। सुबह 6 बजे जब घर के लोगों की नींद खुली तो शालू की लाश गैलेरी में पड़ी थी।
रात के वक्त घर में माता पिता और छोटी बहन और एक भाई दूसरे कमरे में सो रहे थे। सूचना पाकर एसएसपी पुष्पक ज्योति एसपी सिटी अजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। हत्या में घरवालों का हाथ हो सकता है।
पड़ोस में रहने वाला चंडीगढ़ का युवक रवि राजपूत भी गायब है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने कई मोबाइल नंबर सेर्विलांस पर लगाए हैं।