फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF जवान ने पहले पत्नी को मारा, फिर फंदा लगा लिया

Sun, 21 Jun 2015 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के लिलोढ़ गांव में छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान ने शनिवार को पत्नी की हत्या कर खुद फंदा लगाकर जान दे दी। खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला और जवान पंखे के हुक पर लटका हुआ था। महिला के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक जवान पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर लटक गया। सीआरपीएफ में तैनात जवान गांव लिलोढ़ का विकास (26) जम्मू में ट्रेनिंग कर 15 दिन की छुट्टी आया था। घर में सब ठीकठाक था। शनिवार दोपहर बाद युवक विकास का शव पंखे के हुक पर कपड़े के सहारे लटका मिला। वहीं पत्नी मनीषा (24) का शव दूसरे कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला।

मामले का पता तब चला जब विकास की चाची दोपहर बाद चार बजे पशुओं को चारा डालने आई। काफी आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर दरवाजे को धक्का दिया तो मनीषा को चारपाई पर बेसुध पड़ा देखा। वह घबरा गई और पड़ोसियों को सूचित किया।
विज्ञापन


विकास के नंबर पर कॉल की तो फोन की घंटी की आवाज अंदर कमरे से आई। सभी उस तरफ दौड़े। कमरे में जाकर देखा तो विकास का शव फंदे पर लटक रहा था। सरपंच बीरेंद्र सिंह की सूचना पर नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी में भिजवाया है।

नाहड़ चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विकास ने पहले पत्नी को मारा और खुद फंदे पर झूल गया। बाकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही पता लगेगी।

माता-पिता से अलग रहता था
विकास अपने माता-पिता से अलग मकान में रहता था। वह दो-तीन दिन पहले ही छुट्टी आया था। उनके एक पांच वर्ष का बेटा भी है, जो घटना के वक्त घर से बाहर खेलने गया हुआ था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें