फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की के प्रोफेसर का क्रेडिट कार्ड अमेरिका में हैक, रकम निकासी का मैसेज देख उड़े प्रोफेसर के होश

Thu, 06 Apr 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर के क्रेडिट कार्ड को हैक कर साइबर अपराधियों ने अमेरिका में  ऑन लाइन शॉपिंग कर ली है। प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच साइबर सेल देहरादून भेज रही है। 

आईआईटी रुड़की के भूकंप अभियांत्रिकी विभाग के प्रोफेसर योगेंद्र सिंह के मोबाइल पर एक के बाद एक चार मैसेज आए । जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपये की ऑन लाइन शॉपिंग हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बैंक में पहुंचकर मामले के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड पर अमेरिका में ऑनलाइन शॉपिंग हुई है
विज्ञापन

प्रोफेसर योगेंद्र सिंह के मुताबिक उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड का कोई डेटा किसी को नहीं बताया है। न ही पासवर्ड ही बताया है। लेकिन इसके बाद भी उनके क्रेडिट कार्ड से ऑन लाइन शॉपिंग हो गई है।

प्रोफेसर सिंह ने मामले की तहरीर कोतवाली रुड़की पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले को देखकर लग रहा है

कि प्रोफेसर योगेंद्र सिंह के क्रेडिट कार्ड का डेटा साइबर अपराधियों ने हैक किया होगा। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। साइबर सेल देहरादून को मामले की जांच भेजी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें