फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका हत्याकांड: युवती की बहन तक पहुंची पुलिस की जांच

Sat, 30 Apr 2016 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई, देहरादून

सार

  • आज हो सकती है हत्यारोपी की अस्पताल से छुट्टी
  • डिस्चार्ज होने के बाद ही दर्ज होगे कलमबंद बयान
  • बृहस्पतिवार को सेलाकुई में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या का मामला 
विज्ञापन
प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला था।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलाकुई में प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारने की वारदात के संबंध में पुलिस ने शुक्रवार को मृतका प्रियंका की बहन वर्षा से पूछताछ की। वहीं थानाध्यक्ष एसीपी मंजूनाथ टीसी ने दून अस्पताल पहुंचकर आरोपी पंकज की स्थिति के बारे में डाक्टरों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आज (शनिवार) को दून अस्पताल से छुट्टी हो सकती है। अस्पताल से रिलीव हो जाने के बाद ही पुलिस उसके कलमबंद बयान दर्ज करेगी।

बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को बेवफाई के शक में वहशी बने पंकज ने अपनी प्रेमिका प्रियंका की नृशंस हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी पंकज ने अपने हाथ की नस काटकर और जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की थी। इसके बाद उसको दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

काफी देर तक चली बहन से पूछताछ

पुलिस को आरोपी के अस्पताल से छुट्टी ‌मिलने का है इंतजार - फोटो : AmarUjala
एसएसपी डॉ सदानंद दाते ने बताया कि मृतक प्रियंका की छोटी बहन वर्षा को गांव से सहसपुर थाना पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने उससे काफी देर तक पूछताछ की है। पंकज और प्रियंका के रिश्ते के बारे में छोटी बहन को पता था। हालांकि पूछताछ में उसने कुछ खास नहीं बताया है।

पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। यह स्पष्ट है कि पंकज ने ही प्रियंका की हत्या की है। वहीं एसीपी मंजूनाथ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

उसके अस्पताल से रिलीव होने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की कस्टडी में आने के बाद ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। तभी उसके बयान कोर्ट में प्रमाणित माने जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें