फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम समेत दंपति की संदिग्ध हालत में मौत, बंद कमरे में मिले शव

Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
घर में लगी आग के बीच बच्चे समेत दंपति की संदिग्‍ध हालत में मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में लगी आग के बीच बच्चे समेत दंपति की संदिग्‍ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार नगर परिषद मैहतपुर के बसदेहड़ा स्थित वार्ड नंबर 9 में पति-पत्नी और उनके एक डेढ़ साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


देर रात हुई इस संगीन वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दंपति सहित बच्चा रहस्यमय परिस्थितियों में अपने ही घर में मृत पाए गए हैं। मौत की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद यह वारदात हुई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने महिला की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज किया है, जबकि उसके पति और बेटे की मौत की वजह दम घुटने से बताई जा रही है। वारदात में महिला का चेहरा खून से लथपथ था, जिस पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। वहीं, इस घटना के दौरान आगजनी से घर में रखा सामान भी जला है।
विज्ञापन

जांच जारी, हत्या या आत्महत्या का मामला

महिला के शरीर पर चोटों के निशान से आशंका जताई जा रही है कि उसकी घर में आग लगने से पहले ही हत्या कर दी गई थी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को ऊना भेज दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार की रात तकरीबन दो ढाई बजे के बीच वार्ड 9 निवासी पवन कुमार का बेटा संदीप जिस कमरे में अपने परिवार के साथ सोया था, उस कमरे से धुंआ निकलते देखा, तो पड़ोसियों ने अन्य लोगों को जगाया और तुंरत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

कुछ समय बाद दमकल की टीम पहुंच गई और दमकल विभाग कर्मियों ने उक्त कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर संदीप कुमार (27) उसकी पत्नी पूजा (24) तथा डेढ़ साल का मासूम राजवीर मृत पड़े थे। कमरे में रखा सामान राख में तबदील हो चुका था।

सूचना मिलते ही डीसी यूनुस, एसपी अनुपम शर्मा, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने तुरंत मौका पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक एक कमरे में पति-पत्नी तथा दूसरे कमरे के दरवाजे पर मासूम गिरा पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक मृतका पूजा के सिर, गर्दन, चेहरे पर चोट के निशान तथा खून गिरा हुआ पाया गया है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फॉरेसिंक जांच टीम

मृतका पूजा के मायके वालों ने इस वारदात के बाद मौका पर पहुंचकर पुलिस के समक्ष हत्या के आरोप लगाए हैं।
रहस्यमयी हालात में हुई एक परिवार के तीन लोगों की मौत की जांच के लिए पुलिस के आला अफसरों के अलावा फॉरेसिंक टीम ने भी मौके का जायजा लिया और घटनास्थल से कपड़ों की राख, जले हुए अन्य सामान के सैंपल लिए है। टीम ने दो माचिस तथा एक बीडी बंडल भी बरामद किया है।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका पूजा के मायके वालों ने इस वारदात के बाद मौका पर पहुंचकर पुलिस के समक्ष हत्या के आरोप लगाए हैं। खेड़ा पंजाब से आए मृतका के परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि उनकी बेटी को तंग किया जाता था। उसके साथ मारपीट करने तथा उसे तंग करने के गई संगीन आरोप मायका पक्ष ने लगाए हैं।

पुलिस जांच में जुटी : एसपी
पुलिस अधीक्षक अनुमप शर्मा की मानें तो रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई इस वारदात की हर पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है। दोनों परिवारों के कई लोगों के ब्यान दर्ज किए गए हैं। महिला की मौत में धारा हत्या का केस दर्ज कया जा रहा है। जबकि प्रथम दृष्टया व्यक्ति और बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही मायने में कुछ कहा जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें