फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट जाने के बहाने चलती ट्रेन से कैदी ने लगायी छलांग, जानिए क्या हुआ इसके बाद

Mon, 29 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से देहरादून पेशी पर लाया जा रहा एक विचाराधीन कैदी को सिपाहियों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूद गया, लेकिन सतर्क सिपाहियों ने ट्रेन से कूदकर कैदी को दबोच लिया।       
विज्ञापन


कोतवाल ओमवीर रावत ने बताया कि उपनिरीक्षक विक्रम सिंह और कांस्टेबल शेरखान विचाराधीन कैदी रोहित ऊर्फ हाथी पुत्र ब्रहमपाल निवासी राजीवनगर कालोनी, ज्वालापुर हरिद्वार को जिला कारागार हरिद्वार से न्यायालय में पेशी के लिए देहरादून लेकर आए थे।

वह कैदी को कोर्ट में पेशी के बाद से देहरादून से लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब ट्रेन हर्रावाला रेलवे स्टेशन के मियांवाला क्षेत्र के पास से गुजर रही थी।
विज्ञापन


आरोपी कैदी लघुशंका के बहाने दरवाजे पर आकर चलती ट्रेन से हथकड़ी समेत कूद गया। अचानक हुए घटनाक्रम से उपनिरीक्षक और पुलिस कांस्टेबल भी कैदी को पकड़ने के लिए ट्रेन से नीचे कूद गए। पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए कैदी को कुछ ही दूरी पर धर दबोचा।

इस घटनाक्रम पर ट्रेन कुछ दूर आगे जाकर रुक गई और कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें