हरिद्वार के लक्सर में डाक विभाग में 35 लाख रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आने से डाक विभाग में हड़कंप मचा है। हेराफेरी के आरोप में लक्सर के पोस्टमास्टर और ज्वालापुर के खजांची को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में अब तक तीन नाम सामने आए हैं।
जांच में नाम सामने आने पर मामले में एक पोस्टमास्टर को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को दोनों कर्मचारियों के निलंबन की पुष्टि की है।
ज्वालापुर कोतवाली में बीती 10 फरवरी को डाक निरीक्षक अनूप सिंह ने ज्वालापुर डाकघर की शाखा आर्यनगर के पोस्टमास्टर रामआधार राम के खिलाफ 35 लाख रुपये का गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दिन रामआधार राम को निलंबित कर दिया गया।